Thursday, October 13, 2011

वो धूप जो सेंका करते थे हम 
उसका एक टुकड़ा पड़ा है कहीं 
मेरी संदूक में
चूड़ियों के ढेर के नीचे 

मेज़ पर पड़ी सिन्दूर की डिबिया के पास 
कहीं कागज़ के एक टुकड़े पर 
हमारे नाम लिखे हैं 
चाँदनी में देखना, चमकते हैं वो 

सीढ़ियों के नीचे आँगन में जहां 
मिर्ची सुखाते हैं ना
वहीं चारपाई के पाए में मैंने 
बाँध रखा है हमारी मन्नत का धागा 

चूल्हे के पास कोयले के ढेर में 
कुछ अकेली सिसकियाँ दफनाई हैं 
और पीछे बगीचे में गुलाब वाले गमले के नीचे 
हमारी हँसी की किलकारियाँ सजाई हैं 

मुट्ठी में भी छुपा रक्खा है 
मूँदे हुए ख़्वाबों का एक पुलिंदा 
श्मशान से लौटते वक़्त याद से, निकाल कर ले जाना घर
और डाल देना आँगन में तुलसी की छाँव में कहीं 

4 comments:

  1. Feeling so poor for words. Don't have words to write in praise. Marvelous!

    These days who writes poems of such grace in Hindi. Get them publicized on a big scale if you can somehow.

    ReplyDelete
  2. how do you get some ideas??? I guess i have used all the adjectives like beautiful, awesome, nice etc etc.. and my vocab is limited too... but this one is too good again... :)

    ReplyDelete
  3. Tulika,

    YEH TO MERA SAUBHAAGYA HAI KE MAIN YEHAN PAHUNCH GAYA AAPKI Complete Profile SE. IS MAAH KE SAB KAVITAAYEN PARHI. BAHUT ACHHA LIKHTI HAIN AAP. IS KAVITA KE ANT PER PAHUNCH KAR AANKHON MEIN NAMI AA GAYEE.

    Take care

    ReplyDelete
  4. बहुत खूब तूलिका जी

    ReplyDelete